नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना,प्रशासन से हुई वार्ता – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना,प्रशासन से हुई वार्ता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया।जिला अध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में किसानों ने बिजली, सिंचाई, आवारा पशुओं,भूमि संबंधी मामलों समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।धरने के दौरान प्रशासन की ओर से वार्ता का प्रस्ताव दिया गया, जिसके बाद किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार से मिला।वार्ता में पूर्व में दिए गए मांग पत्र के साथ राष्ट्रीय स्तर की 15 सूत्रीय और जिला स्तरीय 13 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसान नेता समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग पर अड़े रहे।धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य,मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी,जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य,जिला महासचिव अभय यादव, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।समाचार लिखे जाने तक किसान नेताओं और प्रशासन के बीच वार्ता जारी थी तथा किसान अपनी मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]