अजब JE के हैं गज़ब कारनामे, विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार का जनक “रुपया दो, सुविधा लो” का खेल ?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कायमगंज विद्युत उपखंड में तैनात जेई जावेद पर उपभोक्ताओं के बीच गंभीर आरोपों की चर्चा जोरों पर है। क्षेत्र के कई लोगों का कहना है कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता की कमी है और बिना सुविधा शुल्क के काम समय पर नहीं किए जाते। आरोप है कि नए बिजली कनेक्शन, खराब मीटर बदलने, लोड बढ़ाने तथा अन्य विभागीय कार्यों में नियमों के बजाय धन की मांग की जाती है।
किसान नेता मुन्ना लाल सक्सेना, राजेश राजपूत व अन्य कई स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई उपभोक्ता अतिरिक्त धनराशि देने को तैयार हो जाए तो उसका कार्य शीघ्र हो जाता है, जबकि सामान्य प्रक्रिया अपनाने वाले लोगों को लंबे समय तक चक्कर काटने पड़ते हैं। इन आरोपों के चलते विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का विश्वास सरकारी व्यवस्था में बना रहे।
आपको बता दें कि लगभग छः महीने पूर्व 5जनवरी 2026 को मोहल्ला पाठक नई कालोनी में सुनील वर्मा के निर्माणाधीन मकान में एक घटना हुई थी जिसमें अताईपुर टिलियां निवासी 14 वर्षीय शिवा दूसरी मंजिल पर ईंटें लेकर छत पर गया था। छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों से उसका हाथ छू गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह झुलस गया। उसे बचाने के प्रयास में लालबाग निवासी मिस्त्री गुड्डू भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
ठेकेदार शानू ने तुरंत दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
जिसके बाद कुछ समय के लिए विद्युत विभाग नगरपालिका जागा था। सूत्रों की माने तो JE द्वारा लेन देन कर मकान से हाइटेंशन लाइन को दूर करने के लिए पोल के निकट एक और पोल लगा दिया। जिसके लिए विभाग को भी अच्छा खासा मेहनताना मिला। जिसकी वर्तमान में स्थिति खबर में छपे फोटो में देखी जा सकती है। यह खबर तो मात्र एक बानगी भर है ना जाने नगर की सड़कों पर कितने पोल गलकर कर तिरछे हो गए हैं जिस पर लेन देन ना होने के कारण उनकी मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है जिससे कभी कोई भी हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


