धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न:दीपके ने कहा- सुबह हो गई मामू, जनता जाग गई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
DESK :- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न शुरू हो गया। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
उधर, सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच कुछ देर में बातचीत शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और सौरभ दास, अभिषेक रांका कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच गए हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है, लेकिन हमारी दो और मांगे हैं।’
उन्होंने कहा, सुबह हो गई मामू, जनता जाग गई। हम ऐसे नहीं जाएंगे कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है। जिन बच्चों ने सुसाइड किया उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले। पुलिस वालों पर एक्शन होना चाहिए।
अभिजीत ने कहा, ‘हमनें तो एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया तो तुम लोग क्या चीज हो। छात्रों पर केस वापस होने चाहिए। भईया ये लोकतंत्र है। मुझे एक महीने से लोग कहते थे क्या कर रहे हो कब तक बेठोगे। ये इस्तीफा नहीं देंगे। ये मनमानी सरकार है। मगर हमने कर दिखाया।’

सोनम वांगचुक ने कहा कि सीधा लोकतंत्र, जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की ‘जेन जेड’ (Gen Z) को बधाई और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज उठाई।
खड़गे ने कहा- प्रधान का इस्तीफा, सच की जीत, पीएम की हार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए आवाज उठाने वाले करोड़ों युवाओं की जीत है। सच्चाई की जीत है। PM मोदी की जिद की हार है। छात्रों के हित में संसद से लेकर सड़कों तक आवाज उठाने वाले एकजुट विपक्ष की जीत है। PM मोदी को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए; लाठी और पैलेट गन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रियंका गांधी ने कहा- अब हर सरकार को जनता की सुननी होगी
प्रियंका गांधी ने कहा- बच्चों को लाठी से पीटा गया। आज के बाद इस देश का हर शासक याद रखेगा की आपको जनता की सुननी होगी। पूरे देश में छात्रों ने प्रदर्शन किया। ये उनकी जीत है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी पूरी क्षमता से छात्रों का समर्थन किया। राहुल गांधी भी लगातार पिछले 2-3 सालों से छात्रों से मुद्दे पर डटे हुए हैं। आज RSS ने भारत की पूरी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
पुलिस की नई एडवाइजरी- नई दिल्ली इलाके में जाने से बचें
पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि नई दिल्ली में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम को देखते हुए नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे नई दिल्ली इलाके की ओर जाने से बचें। यात्रियों को सलाह है कि वे देरी से बचने और बिना किसी परेशानी के यात्रा करने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
अभिजीत दीपके ने CJI सूर्यकांत को धन्यवाद कहा
अभिजीत दीपके ने कहा, ‘मैं सीजेआई सूर्यकांत को हमें ‘कॉकरोच’ कहने के लिए धन्यवाद देता हूं। अगर आपने हमें कॉकरोच न कहा होता, तो धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते।’
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


