कोल्ड ड्रिंक में नमक डाल रहे युवक की हत्या,वाराणसी से फरीदाबाद लौट रहा था, पत्नी-बेटे के सामने गोलियां मारीं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- फरीदाबाद के रहने वाले एक युवक की उत्तर प्रदेश में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। युवक पत्नी और बच्चे के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर वाराणसी से लौट रहा था। रविवार रात को फर्रुखाबाद में कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए एक दुकान पर रुका था। 
जैसे ही वह कोल्ड ड्रिंक में नमक डालने लगा कार से आए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। युवक को 2 गोलियां लगीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
24 जुलाई को दर्शन करने गए थे
मृतक की पहचान फरीदाबाद के दयालपुर के रहने वाले अरुण हुड्डा (32) के तौर पर हुई है। वह शुक्रवार (24 जुलाई) को अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ कार से वाराणसी में दर्शन करने गए थे। रविवार को वह दर्शन कर लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेस-वे से वह हरदोई के सवायजपुर में एक्सप्रेस-वे के कट से उतरे। 
किराना की दुकान पर रुका था परिवार
इसके बाद फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पहुंचे। यहां ढाबे के पास एक किराना की दुकान पर रुके। कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। अरुण ने कोल्ड ड्रिंक खोलकर उसमें नमक डाला। फिर अपनी पत्नी की ओर बढ़ा दिया। उनकी पत्नी और बच्चा भी गाड़ी से नीचे उतर आए थे।
सफेद रंग की कार में आए बदमाशों ने की फायरिंग
इसी दौरान एक सफेद रंग की कार से आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। अरुण को 2 गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीओ सिटी अभय वर्मा और अपर SP मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। अरुण के शव को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मॉर्च्युरी में रखवाया।
SP बोलीं- आरोपियों को तलाश रहीं टीमें
SP आरती सिंह ने बताया- डायल 112 पर सूचना मिली कि किसी व्यक्ति की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि यह व्यक्ति बनारस से फरीदाबाद जा रहा था। परिजन से पूछताछ की जा रही है। पत्नी और एक बच्चा भी साथ में थे। टीमें लगा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ क्लू मिले हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


