“बिजली विभाग के जेई पर भड़के किसान, SDM को सौंपा ज्ञापन… अवैध वसूली और धमकाने के गंभीर आरोप!”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
🔴 कायमगंज में बिजली व्यवस्था पर बवाल ,किसान यूनियन ने SDM को सौंपा ज्ञापन , जेई पर अवैध वसूली और धमकी देने के आरोप , शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की मांग , कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराज़गी जताई।
किसान यूनियन का आरोप है कि नगर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह अव्यवस्थित है। सुबह पानी सप्लाई और बच्चों के स्कूल जाने के समय बिजली काट दी जाती है, वहीं शाम को भी पानी आने के समय कटौती की जाती है। आरोप लगाया गया कि रूटौल डिवीजन के अधिकारियों के फोन नहीं उठते और यदि फोन उठता भी है तो अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।
ज्ञापन में बिजली विभाग के जेई जावेद पर आरोप लगाया गया कि वे बिजली चोरी के नाम पर लोगों को डराकर अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने वालों को हरिजन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि लाइनमैनों के माध्यम से भी अवैध वसूली कराई जाती है।
नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने जेई के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराए जाने तथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। किसान यूनियन के नेताओं का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील परिसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत, प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना, प्रताप सिंह गंगवार, जिला उपाध्यक्ष रामवीर जाटव, मंजेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


