नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाला में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नाला में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- सन्दिग्ध परिस्थितियों युवक का शव नाले में पड़ा मिला,शव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


नगर के मोहल्ला गंगादरवाजा शिवाला मन्दिर से दो सौमीटर आगे महेश गुप्ता की गोदाम की बाहर बने नाला में सोमवार सुबह एक शव को देखा गया। जिससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। कुछ
लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ
राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला, कस्बा प्रभारी अंकुर भाटी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पालिका के सफाई कर्मियों की मदद से पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक ग्रे कलर की टीशर्ट व लोअर पहने था। शव काफी फूल गया था जिस कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैलने लगी। पुलिस ने बताया कि काफी देर बाद मृतक की बहिन सीमा ने उसकी शिनाख्त अपने भाई इकबाल (28) पुत्र श्यामपाल निवासी ग्राम खजुरिया बताया। उन्होने बताया कि यह शराब सेवन करने का आदी था और इसको दौरे पड़ते थे। इन्हीं कारणों से इसकी यह नाले में गिरा होगा। जिससे इसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना था कि बहरहाल मृतक की शिनाख्त हो चुकी है बाकी घटना की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बिल्कुल साफ हो जाएंगी, अभी तो सिर्फ अनुमान लगा सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]