मंदिर में पूजा करने गई युवती पर हमला, कपड़े फाड़कर बेइज्जत करने का आरोप, माता-पिता भी पीटे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- क्षेत्र के एक गांव में मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई एक युवती के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पड़ोस के तीन लोगों पर गाली-गलौज, लाठी-डंडों से हमला करने तथा युवती के कपड़े फाड़कर बेइज्जत करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, एक गांव निवासी युवती (20) वर्षीय अपने पूर्वजों द्वारा बनाए गए पड़ोस स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के इंद्रपाल, बृजभान और हरिनंदन ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और सिर पर टकोरा मारकर उसे घायल कर दिया।
युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे उसके माता-पिता ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
पीड़िता की मां का आरोप है कि मारपीट के दौरान इंद्रपाल ने युवती की कुर्ती फाड़कर उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


