बाढ़ के बीच ग्रामीणों का सहारा बने एसडीएम, स्टीमर से पहुंचकर जाना हाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित कटरी क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। मंगलवार देर शाम उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा स्वयं स्टीमर से बाढ़ग्रस्त गांव गढ़िया हैवतपुर, कटरी तौफ़ीक़, झांउआ सहित अन्य इलाकों में पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

बाढ़ के पानी से चारों ओर घिरे गांवों में पहुंचकर एसडीएम ने लोगों का हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरत या आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा राहत एवं बचाव कार्य में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों की सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और आवश्यक चारा व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की इस पहल से बाढ़ प्रभावित लोगों में भरोसा और राहत की भावना देखने को मिली।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


