नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व प्रदेश महामंत्री के जन्मदिवस पर गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं को फल वितरित – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पूर्व प्रदेश महामंत्री के जन्मदिवस पर गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं को फल वितरित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री अनूप गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमर गुप्ता के नेतृत्व में सामुदायिक अस्पताल में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं एवं प्रसूताओं को फल वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रति सेवा एवं संवेदनशीलता का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में सामुदायिक अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विपिन एवं डॉ. अमरेश कुमार की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के ऋषभ गुप्ता, हर्षित गुप्ता, रिंकू कौशल, विशाल गुप्ता, अर्चित गुप्ता, आदित्य गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गौरव वर्मा, महेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]