नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कायमगंज में 17 अगस्त को निकलेगी श्री महाकाल बाबा की भव्य पालकी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कायमगंज में 17 अगस्त को निकलेगी श्री महाकाल बाबा की भव्य पालकी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद  :- नगर के राजाधिराज श्री महाकाल बाबा की भव्य पालकी 17 अगस्त 2026, दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर को लेकर शिव भक्तों और नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। भक्तों के लिए बाबा की पालकी का नगर भ्रमण श्रद्धा और आस्था का विशेष अवसर होगा।
आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं से पालकी की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि पालकी को स्पर्श करते समय पूर्ण शुद्धता एवं सात्विक आचरण का ध्यान रखें।
अपील में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति नशे की अवस्था में, अशुद्ध वस्त्रों में अथवा चमड़े की बेल्ट या पर्स लेकर बाबा की पालकी को स्पर्श न करे। साथ ही जूते-चप्पल पहनकर पालकी को स्पर्श करने से भी बचें। श्रद्धालुओं से धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करते हुए व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
आयोजकों ने कहा कि श्री महाकाल बाबा सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और नगरवासियों का कल्याण करें। सभी शिव भक्तों से पालकी यात्रा में श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक मर्यादा के साथ शामिल होने का आह्वान किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]