नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में एक स्थानीय होटल में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जन्म जयंती भव्य रूप से मनाई गईकार्यक्रम में समाज के लोगों ने रानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन किया।समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा ने की तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री संदेश राजपूत द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं महासभा के प्रदेश प्रचार मंत्री फतेहचंद वर्मा ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने मातृभूमि की रक्षा और स्वाधीनता के लिए अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया और अपने प्राणों की आहुति दे दी।उनका जीवन संपूर्ण राष्ट्र और युवा पीढ़ी के लिए त्याग, शौर्य और स्वाभिमान की निरंतर प्रेरणा है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में पुरुषोत्तम वर्मा ने समाज को संगठित होकर रानी अवंतीबाई के आदर्शों पर चलने और शिक्षा व सामाजिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कौशलेन्द्र राजपूत जिला अध्यक्ष, युवा इकाई,सुमन राजपूत जिला अध्यक्ष,महिला मोर्चा,विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत,किसान नेता अरविंद राजपूत,पवन राजपूत,नंदराम राजपूत, अनुज राजपूत,सत्यवीर राजपूत,जिला महामंत्री रजनेश राजपूत, सन्तोष राजपूत, विनोद राजपूत सोवरन राजपूत,रामलडैते राजपूत, कमलेश राजपूत शैलेन्द्र राजपूत, जेडी राजपूत, जनार्दनदत्त सिंह राजपूत, प्रतिभा राजपूत, लक्ष्मी राजपूत आदि कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]