नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कायमगंज में ज्ञान दुग्ध कम्पनी का भव्य सेमिनार, दुकानदारों व डीलरों का हुआ सम्मान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कायमगंज में ज्ञान दुग्ध कम्पनी का भव्य सेमिनार, दुकानदारों व डीलरों का हुआ सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– अपने क्षेत्र के ब्रांड पर करें गर्व—ज्ञान दुग्ध को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प, डायरेक्टर अनुज अग्रवाल ने कायमगंज की जनता के प्रति जताया आभार

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  नगर के सीपी सभागार में ज्ञान दुग्ध कम्पनी की ओर से एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में दुकानदार, हलवाई, डीलर तथा अन्य व्यवसायी शामिल हुए। सेमिनार के दौरान कम्पनी के उत्पादों, दुग्ध से तैयार किए जाने वाले विभिन्न प्रोजेक्टों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट बिक्री करने वाले दुकानदारों एवं डीलरों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्ञान दुग्ध कम्पनी के डायरेक्टर अनुज अग्रवाल ने कहा कि कायमगंज की धरती से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि मैंने कायमगंज की इसी धरती पर जन्म लिया और प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। हमारे पूर्वजों ने इसी क्षेत्र से टुबैको का कार्य शुरू किया था। आज ज्ञान दुग्ध का प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश से निकलकर बिहार और झारखंड तक पहुंच चुका है। कायमगंज की धरती और यहां के लोगों का जो स्नेह एवं सहयोग मिला है, उसका ऋण हमारा परिवार कभी नहीं चुका पाएगा।”
उन्होंने कहा कि कम्पनी अब दुग्ध से जुड़े नए प्रोजेक्टों पर भी काम कर रही है। मक्खन और पनीर जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कायमगंज की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों ने कम्पनी और उसके उत्पादों पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना कम्पनी की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग एवं अनुज अग्रवाल की माता डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कायमगंज की जनता का उनके परिवार पर हमेशा से विश्वास रहा है। उन्होंने कहा, “आप लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि जिन उत्पादों का उपयोग आप करते हैं, उन्हीं उत्पादों का उपयोग हमारा परिवार भी करता है। अपने क्षेत्र का ब्रांड अपना ब्रांड होता है और हमें अपने क्षेत्र के ब्रांड पर गर्व करना चाहिए।”
उन्होंने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं से स्थानीय ब्रांडों को प्रोत्साहित करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी कम्पनी की सफलता में ग्राहकों के विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि कायमगंज की जनता ने जिस तरह अपना सहयोग दिया है, वह उनके लिए गर्व की बात है।
सेमिनार के दौरान सबसे बेहतर बिक्री करने वाले दुकानदारों एवं डीलरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभा में मौजूद नगर के दुकानदारों, हलवाइयों और अन्य सहयोगियों का भी सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में नगर के प्रमुख समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल ने सेमिनार में पहुंचे सभी अतिथियों, दुकानदारों, डीलरों एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यापारियों और कम्पनी के बीच बेहतर संवाद स्थापित होता है तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान ज्ञान दुग्ध कम्पनी से जुड़े प्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]