नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल में धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्कूल में धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद  :-  पट्टिया लेन, कम्पिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में 24 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्गों के बीच राखी बनाओ, मेहंदी रचाओ एवं पतंग बनाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने आकर्षक राखियां एवं रंग-बिरंगी पतंगें तैयार कर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई, जबकि छात्राओं ने हथेलियों पर मनमोहक मेहंदी रचाकर भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। वहीं बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती कल्पना गंगवार, प्रधानाचार्या श्रीमती राधिका नायर एवं कोऑर्डिनेटर जयन राजन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रबंधक श्रीमती कल्पना गंगवार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल धागों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, स्नेह और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गतिविधि प्रभारी विक्रांत सिंह, अंजना जयन, कला एवं रचनात्मक प्रभारी शिवानी राठौर, आरजू गंगवार, आकांक्षा सैनी, मीडिया प्रभारी हीरा अंसारी सहित शिक्षक शाहरुख अली, अजमत अली, अतुल प्रताप, हरिद्वार, निखिल, नीरज अग्निहोत्री तथा शिक्षिकाओं अंजू बाथम, आशिका, मंजू, पूजा, पूनम, खुशी, फराह खान, लिपिक उमाकांत वर्मा एवं कंप्यूटर संचालक रवि कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती राधिका नायर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]