नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा फर्जी आख्या का मुद्दा, एडीएम से शिकायत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा फर्जी आख्या का मुद्दा, एडीएम से शिकायत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– बिजली विभाग के अधिकारियों पर गलत रिपोर्ट लगाने के आरोप, एडीएम ने कहा—आख्या से पहले शिकायतकर्ता से जानकारी लेना जरूरी
कायमगंज / फर्रूखाबाद  :- तहसील कायमगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जनसमस्याओं के साथ-साथ अधिकारियों द्वारा कथित रूप से फर्जी एवं गलत आख्या लगाए जाने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा भी मौजूद रहे।
मोहल्ला भुड़िया, कटरा रहमत खां निवासी शाहनवाज खान ने विद्युत विभाग से संबंधित शिकायत में कथित गलत, असत्य एवं फर्जी आख्या लगाए जाने का आरोप लगाते हुए अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 1 अगस्त 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत विभाग के जेई जावेद अहमद द्वारा कथित रूप से झूठी शिकायतें किए जाने के संबंध में शिकायत की थी। मामले की जांच वर्तमान विद्युत उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार को सौंपी गई थी। शाहनवाज खान का आरोप है कि पूर्व में जेई जावेद अहमद एवं तत्कालीन उपखंड अधिकारी विनोद कुमार कन्नौजिया समेत अन्य के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहगढ़ की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो विचाराधीन है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद जांच अधिकारी द्वारा सही तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच किए बिना ऐसी आख्या भेजी गई, जिसमें मुकदमे को न्यायालय द्वारा निरस्त किए जाने की बात कही गई। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
दूसरी शिकायत ने भी उठाए सवाल
इसी दौरान जिला प्रवक्ता राजेश कुमार की विद्युत विभाग से संबंधित शिकायत का मामला भी सामने आया। आरोप लगाया गया कि उनकी शिकायत पर लगाई गई आख्या में न्यायालय में मुकदमा पंजीकृत होने का उल्लेख किया गया, जबकि शिकायतकर्ता का दावा है कि देश के किसी भी न्यायालय में उनके विरुद्ध ऐसा कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
शाहनवाज खान ने अपर जिलाधिकारी से सवाल किया कि शिकायत पर आख्या लगाने से पहले क्या संबंधित शिकायतकर्ता से वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं ली जानी चाहिए? इस पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने स्पष्ट कहा कि आख्या लगाने से पहले शिकायतकर्ता से शिकायत के संबंध में जानकारी लेना आवश्यक है।
इस जवाब के बाद शिकायतकर्ताओं ने कथित फर्जी आख्या के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। उनका कहना है कि यदि शिकायतों के निस्तारण में गलत रिपोर्ट लगाई जाती है तो शासन की जीरो टॉलरेंस नीति की भावना प्रभावित होती है।
159 शिकायतें पहुंचीं, छह का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में बिजली, आवास, पेंशन, अवैध कब्जे और राजस्व संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कुल 159 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, कानूनगो कुतबुद्दीन खान, लेखपाल तामेश्वर राना, कृषि विभाग से राहुल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]