शमशाबाद में दबंग लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद वन अधिकारी को दे रहे खुला चैलेंज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रुखाबाद :- क्षेत्र में हरे वृक्षों का कटान तेजी से चल रहा है इन लकड़ी माफियाओं को वन विभाग क्षेत्रीय अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है ।लकड़ी माफिया अब कैमरे के डर के कारण वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी से हरे वृक्षों को उजाड़ने का नया तरीका सीख कर अपनाते हैं । इस समय क्षेत्र में अवैध लकड़ी का कटान शाम होने के बाद रात्रि में यह गोरखधंधा चल रहा है। और इतना ही नहीं रात के समय ट्रैक्टर इतनी रफ्तार से चलते हैं कि सामने आने वाली सवारी अपनी किस्मत से बच जाए तो ठीक नहीं तो उसे अपनी जान गवानी पड़ती है।लेकिन बड़ी दिलचस्प बात हैं कि क्षेत्रीय किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को यह नजारा दिखाई नहीं देता। क्योंकि दबंग लकड़ी माफियाओं की मोटी रकम पर यह धंधा रात भर चलता है यदि इन माफियाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो योगी सरकार की पर्यावरण सुरक्षा की मंशा एक सपना बनकर रह जाएगी । क्योंकि जब जिम्मेदार ही हरे वृक्षों पर आरे चलवा रहे हैं तो उनकी सुरक्षा कौन करेगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

