नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिलेंडर हादसे से पीड़ित परिवार की मदद को पहुंची श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट की टीम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सिलेंडर हादसे से पीड़ित परिवार की मदद को पहुंची श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट की टीम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद  :-  ग्राम बरा में 24 सितंबर 2026 को उर्वेश के घर में सिलेंडर से आग लगने के कारण घरेलू सामान, राशन, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गई थीं। हादसे में परिवार के कुछ सदस्य झुलस गए थे, जबकि आग की चपेट में आने से मवेशी भी घायल हुए थे।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट, कोतवाली कायमगंज की टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंची और उनकी जरूरतों को देखते हुए सहायता सामग्री उपलब्ध कराई। ट्रस्ट की ओर से परिवार को आटा, तेल, मिर्च-मसाला सहित अन्य राशन सामग्री, स्टील के बर्तन, महिलाओं के लिए साड़ियां व बेडशीट, बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस तथा अन्य कपड़े प्रदान किए गए।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार की परेशानी को देखते हुए यह सहायता एक छोटा सा सेवा प्रयास है। संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना ही सामाजिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, प्रबंधक संगम शाक्य, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल, उपाध्यक्ष दीपक शाक्य एवं उपाध्यक्ष जयवीर मौजूद रहे। इसके अलावा आजाद, रवि कुमार, शेषकुमार, प्रदीप सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी एवं प्रबंधक संगम शाक्य ने हादसे में झुलसे सभी लोगों तथा घायल मवेशियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद, गरीब, बेसहारा और पीड़ित लोगों की मदद के लिए ट्रस्ट की सामाजिक सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। ट्रस्ट का उद्देश्य संकट के समय जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होकर यथासंभव सहायता करना है।
सेवा कार्य के दौरान ग्रामीणों ने श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है—जरूरतमंद के दुख में उसके साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]