नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इलाज के दौरान शिक्षक संजीव त्रिवेदी का निधन, परिजनों और शुभचिंतकों में शोक – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

इलाज के दौरान शिक्षक संजीव त्रिवेदी का निधन, परिजनों और शुभचिंतकों में शोक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल भारतीय पाठशाला के शिक्षक संजीव त्रिवेदी (58) का लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। गुरुवार देर रात उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।संजीव त्रिवेदी पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद त्रिवेदी मूल रूप से कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खुटिया के निवासी थे। वह भारतीय पाठशाला में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह आवास विकास कॉलोनी में सपा कार्यालय के पास अपने मकान में पत्नी मधुरिमा के साथ रहते थे। उनका पुत्र प्रियम अमेरिका में रहता है।जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे संजीव त्रिवेदी दूध लेने के लिए घर से निकले थे। मिशन कंपाउंड के पास सड़क पार करते समय फतेहगढ़ की ओर से फर्रुखाबाद जा रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात करीब दो बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।शिक्षक के निधन से परिवार में मातम छा गया। उनके पार्थिव शरीर को फर्रुखाबाद स्थित आवास विकास कॉलोनी के घर लाए जाने की जानकारी मिली है। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और परिचितों में भी शोक का माहौल है।संजीव त्रिवेदी के निधन पर भाजपा नेता सुधांशु दत्त द्विवेदी, बसपा नेता अरुण त्रिवेदी, त्रिपुरेस त्रिवेदी, दीपक त्रिवेदी सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]