राम-भरत मिलन देख छलके श्रद्धालुओं के आंसू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– कम्पिल के मांझगांव में वर्षों पुरानी भरत मिलाप की परंपरा बरकरार
कम्पिल/ फर्रुखाबाद :- नगर पंचायत कम्पिल के मोहल्ला मांझगांव में बुजुर्गों द्वारा वर्षों पूर्व शुरू की गई भरत मिलाप की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निभाई जा रही है। बुधवार को आयोजित भरत मिलाप की लीला में भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावुक दृश्य देखकर मोहल्लेवासी भाव-विभोर हो गए। इस दौरान श्रद्धालुओं की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मोहल्लेवासी वर्षों से इस धार्मिक परंपरा को पूरे रीति-रिवाज और उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। भरत मिलाप की लीला से नवाबगंज निवासी श्रीकृष्ण गुप्ता का भी पुराना जुड़ाव है। परंपरा के प्रति उनकी आस्था उन्हें हर वर्ष अपने पैतृक गांव कम्पिल खींच लाती है। वह कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए एक दिन पहले ही पहुंच जाते हैं। आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। लोगों ने चारों भाइयों, माता सीता और हनुमान जी की आरती उतारी तथा पुष्प वर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में मोहल्ले के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान रामराखे गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, नरेश प्रजापति, सुखवासी लाल गुप्ता, पहलवान गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, निशांत गुप्ता, पुखराज डागा, संजू गुप्ता, महेंद्र प्रजापति, पंकज भारद्वाज, दीपू राठौर, दिलीप गुप्ता, हनी गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, ऋषभ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


