नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  पपड़ी के पास बुधवार सुबह अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल कायमगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गौरव (25 वर्ष) पुत्र सरवन सक्सेना, निवासी रूपधनी, थाना जैथरा क्षेत्र की धुमरी चौकी, जनपद एटा, मंगलवार को अपनी पत्नी काजल के साथ उसके मामा राकेश निवासी रामापुर जसू, थाना शमशाबाद के यहां आया था। बुधवार सुबह गौरव बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह पपड़ी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल गौरव को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल कायमगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि गौरव की शादी इसी वर्ष 20 जून को काजल के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद पति की मौत से पत्नी काजल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]