नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की छापेमारी, 24 लीटर अवैध शराब बरामद, दो मुकदमे दर्ज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की छापेमारी, 24 लीटर अवैध शराब बरामद, दो मुकदमे दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

वहीं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने टीम के साथ कायमगंज क्षेत्र के संदिग्ध गांव श्यामनगर में छापेमारी की। इस दौरान 24 लीटर अवैध कच्ची शराब और 100 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। लहन को मौके पर ही नष्ट कराते हुए आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए।

इसके अलावा जिला जेल, सिविल लाइन, जेएनवी रोड, भोलेपुर, धांसुआ, टीपी नगर, कम्पिल बाईपास सहित कई स्थानों पर शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान, पीओएस मशीन और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच कर अनुज्ञापियों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]