नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत का कोयला सस्ता है अदानी ग्रुप का कोयला खरीदा जाए – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भारत का कोयला सस्ता है अदानी ग्रुप का कोयला खरीदा जाए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज /फर्रुखाबाद :-  किसान भवन मंडी समिति में किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायती धरना प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का 73 वा जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सपा नेताओं ने भी पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।
पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह लगभग 12:30 बजे किसान भवन मंडी समिति परिसर कायमगंज पहुंचे जहां उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर सपा नेता सर्वेश अंबेडकर ने भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि फर्रुखाबाद आलू की सबसे बड़ी मंडी है लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते कई बार इस मांग को रखा गया की यहां के आलू निर्यात व खरीद पर विशेष ध्यान दिया जाए। वही सरसों के भाव में इस वक्त गिरावट है इसलिए विदेशों से आने वाला पाम आयल की खरीद को रोक दिया जाए बड़े हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत को कम किया जाए। आज तारीख को जनपद कन्नौज में एक पंचायत की जाएगी जिसमें अधिक से अधिक फर्रुखाबाद व आस-पास जनपदों के किसान पहुंचे। बड़ी हुई विद्युत दरों को कम किया जाए साथ ही रेलवे में पूर्व की तरह ही सीनियर सिटीजन को लाभ दिया जाए। भारत का कोयला सस्ता है ग्रुप का कोयला ना खरीदा जाए।किसान नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार वोटों की राजनीति कर रही है खेतों पर अमेरिका जैसी सड़कें बनाने का कार्य कर रही है जिस कारण महंगाई आसमान छू रही है किसानों को जब फसलों और बीच की आवश्यकता होती है तो उस समय कीमतें आसमान छूती हैं लेकिन जब किसान की फसल करती है तो भाव में गिरावट आ जाती है यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। इस अवसर पर सूरजपाल शाक्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में जयपाल सिंह फौजी, यदुनंदन सिंह, सुनीता शाक्य ,राम देवी, पूजा, रजनी ,गुड्डी देवी, रमेश चंद्र, चंद्र सिंह जाट ,मुन्नी देवी ,मोतीलाल, रवीश शास्त्री, मनोज कुमार ,रजनीश यादव सहित लगभग आधा सैकड़ा से अधिक किसान नेता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]