कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतदान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद /फर्रुखाबाद :- प्रशासन के अधिकारियों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ग्रामीणों ने जमकर किया मतदान। प्रशासन के अनुसार 70 ,27 प्रतिसत हुआ मतदान विकासखंड शमसाबाद की ग्राम पंचायत उगरपुर में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में प्रधान पद का उपचुनाव संपन्न हुआ । इस दौरान 1192 कुल मतदाताओं में से 837 मतदाताओं ने राजकुमार रामनिवास श्रीनिवास एवं सतपाल प्रधान पद के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया यहां पर मतदान शाम 5:00 बजे तक 70. 27 प्रतिशत हुआ मतदान केंद्र पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी का फोर्स तैनात रहा यहां पर चाक-चौबंद पुलिस की सुरक्षा होने के कारण मतदान केंद्र के अंदर कोई भी परिंदा मतदान केंद्र के अंदर मतदाता के अलावा घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सका मतदान केंद्र के अंदर पुलिसकर्मियों ने मतदान करने आए मतदाताओं की जमकर जामा तलाशी ली उसके बाद अंदर घुसने दिया यहां पर शक्ति होने के कारण मतदान केंद्र के अंदर भीड़ भाड़ नहीं दिखाई दी मतदाताओं ने लाइन में खड़े होकर मतदान किया मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी स्वयं संभाले हुए थे। उन्हें हर समय सजग होते हुए देखा गया मतदान प्रक्रिया पर सेक्टर मजिस्ट्रेट संतोष कुमार कुशवाहा की पूरी नजर मतदान केंद्र पर रही वह पल पल के मतदान की रिपोर्ट लेते हुए दिखे मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रधान पद के प्रत्याशी का बस्ता नहीं लगने दिया गया मतदान केंद्र का निरीक्षण कायमगंज पुलिस उपाधीक्षक ने भी किया। मतदान सुबह 7:00 से 9:00 तक 18. 82 प्रतिशत सुबह 9:00 से 11:00 तक 41. 62 प्रतिशत 11:00 से 1:00 बजे तक60. 27 प्रतिशत 1:00 से शाम 3:00 बजे तक 72. 19% बूथ नंबर 261 कह रहा इसी प्रकार बूथ नंबर 262 पर सुबह 7:00 से 9:00 तक 13. 72% 9:00 से 11:00 तक 33. 49% 11:00 से 1:00 तक 51. 79% 1:00 से 3:00 बजे तक 64. 26 प्रतिशत रहा दोनों बु थो का कुल प्रतिशत 68. 26% रहा शाम 5:00 बजे तक कुल मतदान 70. 27% रहा इस मतदान में 1192 मतदाताओं में से 837 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया यह जानकारी पीठासीन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी एवं राजेश कुमार यादव ने दी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

