नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर लगाया जाए जुर्माना – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर लगाया जाए जुर्माना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/ फर्रुखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने उप जिलाधिकारी के नाम संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार सनी कनौजिया को सौंपा।

नायब तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के कस्बा में पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है जिसके लिए दुकानदार भी जिम्मेदार हैं क्योंकि वह फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण कर लेते हैं वहीं नगर में बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा चल रहे हैं वह भी जाम लगाने के लिए कहीं ना कहीं जिम्मेदार हैं इसलिए नगर में केवल रजिस्ट्रेशन वाले ही ई रिक्शा चलाने दिए जाएं और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माने की व्यवस्था लागू की जाए। नगर में दूध दही व मक्खन अन्य चीजें मिलावटी बिक रही है जिन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए जनहित की शिकायतों पर अधिकारी फर्जी रिपोर्ट लगा देते हैं जिससे समस्या का निदान नहीं हो पाता ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए। कस्बे में स्थित चीनी मिल की पेराई क्षमता का विस्तार कराया जाए मुंबई का नवीनीकरण कराया जाए जिससे आए दिन बंद होने वाली चीनी मिल समस्या से निजात मिल सके वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों में सिल्ट भरी पड़ी है जिससे मच्छर आदि पनप रहे हैं जो लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं तत्काल प्रभाव से नालियों की सफाई करवाई जाए तथा दवा का छिड़काव कराया जाए जिससे  होने वाली बीमारियों से निजात मिले।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]