नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल में बना अमानक सोकपिट खुला पड़ा, बच्चों के लिए बना खतरा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्कूल में बना अमानक सोकपिट खुला पड़ा, बच्चों के लिए बना खतरा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद/फर्रुखाबाद :-  विकासखंड शमसाबाद की ग्राम पंचायत समैंचीपुर चितार में प्रधान द्वारा बनवाई गई नाली व सोकपिट में पहले तो अमानक निर्माण कराया गया। उसके बाद भी विद्यालय के पास बने निर्माण को खुला छोड़ दिया गया। जिससे स्कूल में पढ़ने आने वाले छोटे-छोटे बच्चों की गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से यह सब कुछ हो रहा है । कई बार ग्रामीणों की शिकायत किए जाने के बावजूद भी जिले का कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है ।आखिर में वह शिकायत अपनी कहां करें जिससे उन्हें न्याय मिल सके। टीम ने वहां जाकर देखा तो सोकपिट खुला पड़ा था और स्कूल के बच्चे उसमें ताक झांक कर रहे थे। इस कारण वहां पर कोई भी अप्रिय घटना वहां पर घट सकती है। प्रधान ताराबानो एवं सचिव ने स्वयं ही इसको निर्माण कराया है ग्रामीणों एवं बच्चों के आसपास मंडरा रहे खतरे को देखकर उंगली उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जब इस संबंध में विकास खंड अधिकारी मोहम्मद शमीम अशरफ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सोक पिट्र एवं नालिया कतई खुली नही रहनी चाहिए अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी तथा प्रधान को भी निर्देशित किया जाएगा की सोक पिट एवं नालिया तत्काल पाटने के आदेश का पालन ना करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]