नीलेश व श्रीनिवास बने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज/शमसाबाद/फर्रूखाबाद :- उपचुनाव में हुए मतदान के बाद ब्लाक परिसर में मतगणना प्रारम्भ हुई। जिसमें विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा विजयी प्रमाणपत्र सौंपा गया।
शनिवार को ब्लाक परिसर में कायमगंज व शमसाबाद में प्रातः आठ बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई। जिसमें ग्राम कादरदादपुर में हुए उपचुनाव में तीन प्रत्याशी नीलेश राजपूत,धु्रव सिंह व जोगराज राजपूत ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में थे। जिनमें जोगराज को 531 मत ,ध्रुव सिंह को 252 मत वहीं नीलेश ने अपने प्रतिद्वुन्दी को 11 मतों से पिछाड़ते हुए 542 मत प्राप्त किए।निर्वाचन अधिकारी अनिल चन्द्र ने नीलेश को विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर प्रमाण पत्र सौंपा।
वहीं शमसाबाद के ग्राम उगरपुर में प्रधान पद के लिए राजकुमार,रामनिवास,श्रीनिवास व सत्यपाल सहित चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें ग्रामीणों द्वारा किए गए मतदान में राजकुमार को 36 मत,रामनिवास केा 04 मत,सत्यपाल को 380 मत व श्रीनिवास ने अपने प्रतिद्वुन्दी को 30 मतो से पिछाड़ते हुए 410 मत प्राप्त किए। निर्वाचन अधिकारी उपेन्द्रनाथ खरवार ने श्रीनिवास को प्रधान पद पर विजयी घोषणा कर प्रमाणपत्र सौंपा। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुश के लहर दौड़ गई। समर्थकों ने प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे नवनिर्वाचित प्रधान का जोरदार स्वागत किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

