साधना श्रीवास्तव बनी संयोजक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की साधारण सभा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा कर नव-संवत्सर और कार्यशाला के संयोजक का मनोनयन किया गया ।
रविवार को शहर के पक्कापुल स्थित सिंधी धर्मशाला में साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई साथ ही आगामी नव-संवत्सर पर आयोजित होने वाले संगीत विधा को समर्पित कार्यक्रम के लिए नेहा सक्सेना व ग्रीष्मावकाश कार्यशाला के लिए साधना श्रीवास्तव को संयोजक बनाया गया।
बैठक में प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय ने कहा सरकार कलाकारों के लिए काम कर रही है संस्कृति मंत्रालय द्वारा इस बार विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संस्कार भारती से सहयोग मांगा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय और नवोदित कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाना है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष दीपक रंजन सक्सेना ने कहा सभी कलाकारों ने संस्था के कार्यक्रमों को ऊंचाई पर पहुंचाया है,सभी के सहयोग से हमारी इकाई अच्छा काम कर रही है
बैठक में एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी ।बैठक का संचालन सचिव अरविंद दीक्षित ने किया। इस अवसर पर रवींद्र भदौरिया,समरेंद्र शुक्ल,डॉक्टर सर्वेश श्रीवास्तव,भूपेंद्र प्रताप सिंह,अनिल प्रताप सिंह,आदेश अवस्थी, रजनी लौंगवानी,रामअवतार शर्मा इंदु,रानू मिश्रा,दिलीप कश्यप,गौरी मिश्रा,गौरव मिश्रा, हेमलता श्रीवास्तव,प्रवेश वर्मा, रविंद्र भदौरिया, अर्पण शाक्य,शशिकांत पाण्डेय,राम मोहन शुक्ल,निमिष टंडन, उत्कर्ष पाण्डेय, विकास गुप्ता,कोमल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

