चूल्हे की चिंगारी से लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर राख
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रुखाबाद :- क्षेत्र के गांव जटपुरा कलियाई में चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई जिस पर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने बताया है कि सुबह घर पर खाना बनाने के बाद महिलाओं के द्वारा चूल्हे के आगे राख कर दी जाती है उसी में कूड़ा और करकट एकत्र हो जाता है। राख में आग होने के कारण चिंगारी निकल गई । जब तक महिलाएं समझ पाती कि यह आग लू कहां से आ रही है तब तक सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। शिशुपाल व राजवीर दो सगे भाइयों की एक ही प्रांगण में जो झोपड़ी पडीहुई थी उसी में वह लोग रह रहे थे सुबह 10:00 बजे के लगभग खाना बनाया गया तो शिशुपाल की झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई तभी भाई राजवीर की झोपड़ी भी जलकर राख हो गई सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया होली के त्यौहार को देखते हुए सभी बच्चों को कपड़े खरीद कर पिता शिशुपाल कल ही बच्चों के कपड़े लये हुए थे वह भी जल गए महिलाओं का बताना है कि हम अपने लिए साड़ियां भी खरीद के लिए लाए थे वह भी जल गए हम लोगों को यही नहीं मालूम था कि मेरे घर में आग लग जाएगी इसमें मेरे घर में रखी गहस्थी व होली के त्यौहार के पर्व को देखते हुए बच्चों के नवीन कपड़े लाए वह भी जलकर राख हो गए संबंधित कोटेदार के द्वारा आग पीड़ितों को खाद्यान्न दिया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

