संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से युवक की मौत, दो मवेशी जलकर मरे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो बकरियां भी जलकर मर गई इस घटना को लेकर परिवारी जनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लू धारा नगला मैं 24 वर्षीय रणछोड़ यादव अपने घर के कमरे में सो रहे थे बाकी परिवार दूसरी झोपड़ी में सो रहे थे रात्रि लगभग 2:00 बजे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई इस दौरान रणछोड़ कमरे में ही फस गया आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण रोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी परिवारी जनों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई लेकिन तब रणछोड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई इस दौरान दो बकरियां भी जलकर मर गई तथा हजारों रुपए का घरेलू सामान एवं नगदी जलकर राख हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की मां मालती देवी रितेश कुमार एवं चंद्रशेखर का रो रो कर बुरा हाल हो गया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

