होली मिलन समारोह में निषाद राज जयंती मनाने का लिया संकल्प
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज/फर्रुखाबाद :- कश्यप समाज के लोगों ने नगर के गमा देवी मंदिर स्थित परिसर में होली मिलन समारोह किया उसके पश्चात बाहर एकत्र हुए सभी सामाजिक बंधुओं ने नगर में आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के घर पहुंचकर होली का त्यौहार उठाया। एक दूसरे के गले मिल अपने गिले-शिकवे दूर किए। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए सामाजिक बंधुओं द्वारा 5 अप्रैल को निषादराज जयंती मनाने का संकल्प लिया गया जिसमें मुख्य रूप से आयोजक की जिम्मेदारी पूर्व सभासद नरेश कश्यप व पन्नालाल कश्यप तथा बाबूराम नेताजी को दी गई। इस मौके पर मुकेश कश्यप बंटू बाथम राजवीर कश्यप नरेंद्र प्रेम नारायण कश्यप मुकेश बिजली वाले मुकेश कश्यप गौरव बाथम आदि लगभग आधा सैकड़ा से अधिक सामाजिक बंधु मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

