सहकारी समिति के लिए हुए नामांकन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज/फर्रूखाबाद ब्लाक कायमगंज क्षेत्र में आने वाली छः सहकारी समितियों में डेलीगेट्स मेम्बर पद के लिए नामांकन भरे गए। जिसमें सत्तापक्ष के कार्यकर्ताओं द्वारा नामांकन पत्र खरीदकर दाखिल किए गए। कुछ विपक्षी दलों ने नामांकन भरने का प्रयास किया किन्तु वह सफल नहीं हो सके।
मंगलवार को कायमगंज ब्लाक परिसर में कायमगंज उत्तरी सहकारी समिति में नौ के सापेक्ष नौ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं कायमगंज दक्षिणी सहकारी समिति में नौ के सापेक्ष नौ नामांकन पत्र दाखिल हुए। कम्पिल सहकारी समिति में नौ के सापेक्ष 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। ग्राम बहबलपुर में नौ के सापेक्ष 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शादनगर समिति मेें नौ के सापेक्ष नौ नामांकन पत्र दाखिल हुए। रूदायन सहकारी समिति मंे नौ के सापेक्ष नौ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बुधवार को सभी पर्चों की जांच होगी। 17 मार्च को पर्चे वापसी हो सकते हैं। यदि कोई पर्चा वापस नहीं हुआ तो कम्पिल व बहवलपुर में 18 मार्च को वोटिंग हो सकती है। जिसके बाद 19 मार्च को उक्त समितियों पर डेली गेटस मेम्बर अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग करंेगे। नामांकन पत्र दाखिल के समय तक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरूण दुबे,अमित राठौर उर्फ पिन्टू,ओमकालेश्वर पाठक,राजमंगल दीक्षित,अभयदीप दीक्षित,सुरेन्द्र कठेरिया,सुशील राजपूत,अवनीश चतुर्वेदी आदि भाजपा नेता पदाधिकारियांे का हौसला मजबूत किए रहे। सांसद मुकेश राजपूत भी नामांकन पत्र दाखिल करने वाले कार्यकर्ताओं से मिले।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

