नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमेरिकन इंस्टिट्यूट में युवक व युवती को लोगों ने पकड़ा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को हड़काया – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अमेरिकन इंस्टिट्यूट में युवक व युवती को लोगों ने पकड़ा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को हड़काया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/फर्रूखाबाद   फिर चर्चा में आया अमेरिकन इंस्टीट्यूट लाइट बंद कर इंस्टिट्यूट में युवक-युवती को मार्केट व विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस।
नगर के शिवाजी मूर्ति के पास बने मार्केट में दूसरी मंजिल पर अंग्रेजी सिखाने वाले संस्थान अमेरिकन इंस्टिट्यूट में देर शाम लगभग 7: 40 बजे अचानक लाइट बंद होने व गेट बंद होने पर मार्केट वासियों को कुछ संदेह हुआ। जिस पर व्यापारियों द्वारा आपत्ति जताई गई कि कुछ मामला संदिग्ध है। एकत्र हुए कुछ व्यापारियों ने इंस्टिट्यूट में पहुंचकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद था। अगर लोगों की बात माने तो इंस्टीट्यूट के अंदर लाइट भी नहीं जल रही थी । गेट को खटखटाने के बाद एक युवक अंदर मिला जिस पर लोगों ने कहा और कौन है तो परदे के पीछे एक युवती थी। सूचना पर पहुंचे युवती के परिजन व युवती का कहना था कि वह रिसेप्शन में काम करती है। मैनेजर लेट होने के कारण नहीं आ पाए । जिस कारण वह रुके हुए थे ।मुझे बदनाम करने की वजह से इन लोगों ने जमावड़ा करा दिया । सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एक व्यापारी को ठेकेदार बनने पर काफी हड़काया और कहां कि जब युवती और उसके परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं तो आप कौन होते हैं । अपनी आदतों को सुधार लो अन्यथा आपके ऊपर नियम विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी वही जब पुलिस आने की आहट मिलते ही इंस्टिट्यूट में पकड़ा गया युवक। मार्केट में खड़ी अपनी गाड़ी को छोड़कर मौके से खिसक गया। बाद में उसकी गाड़ी को उसी के समुदाय विशेष का एक युवक लेकर चला गया वही मार्केट के लोग कह रहे थे कि आखिर कहां तक चुप रहा जाए संस्थान खोलने का कुछ समय होता है। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह संस्थान पूर्व में भी कई बार इसी तरह की घटनाओं के बारे में चर्चा में रहा है। खैर जो भी हो जब पुलिस मौके पर पहुंच गई तो काफी देर से चल रहा हाईप्रोफाइल ड्रामा बंद हो गया। लेकिन अमेरिकन इंस्टीट्यूट नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]