नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार में रौनक – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार में रौनक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद/फर्रुखाबाद :-   नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ी मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर जारी भक्तों ने पूजार्चना कर सुख सम्रद्धि की कामनाएं की हिंदू समाज में पूरे नौ दिनों तक मनाया जाने वाला नवरात्रि का पर्व इस पर्व को हर्षोल्लास के बताबरण में मनाए जाने के लिए जोरदार तैयारिया की गई। मंगलवार की पूर्व संध्या पर नगर में लोगो की भीड़ ने बड़े बड़े पैमाने पर खरीदारी के बाद माता के दरबार में माथा टेक कर सुख समृद्धि की कामनाये की।नवरात्रि का पर्व जो पूरे नौ दिनों तक उपवास के माहौल में मनाया जाता है उपवास का व्रत धारण करने वाले भक्तगण जो माता रानी के दरबार में माथा टेक कर पूजा अर्चना करते हैं तदोपरांत घर परिवार समाज तथा देश में खुशहाली की कामनाये करते हैं नवरात्रि के पर्व को संज्ञान में लेकर अधिकांश भक्तों को माता रानी के दरबार में पूजा अर्चना करते हुए देखा गया जबकि तमाम भक्तो को माता रानी के चरणों में अलग जगाने के लिए सुप्रसिद्ध मंदिरों में जाते हुए देखा गया । शमसाबाद नगर में चौमुखी महादेव मंदिर तथा गुमटी महादेव मंदिर के अलावा स्वामी सर्वानंद मंदिर यहां हर दिन सैकड़ों की संख्या में भक्तगण पूजा-अर्चना आकर माता रानी के चरणों में शीश झुका प्रसाद का भोग लगा सुख समृद्धि की कामनाये करते हैं। नवरात्रि का पर्व जो बुधवार से आरंभ होगा और 9 दिनों तक मनाया जाएगा नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार की पूर्व संध्या पर शमशाबाद नगर में आवश्यक वस्तुओ की खरीददारों की भीड़ उमड़ती शाम के वक्त बड़ी संख्या में लोगों को आवश्यकता के सामान की खरीदारी करते हुए देखा गया किसी को प्रोबिजन स्टोर पर अगरबत्ती धूप बत्ती हवन सामग्री की खरीदारी करते हुए देखा गया तो किसी को माता रानी के लिए चुनरी की खरीदारी करते हुए देखा गया फूलों की बिक्री करने वाले माली के प्रतिष्ठानों पर फूल मालाओ की खरीददारी करते हुए देखा गया बाजार में अच्छी खासी भीड़ तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बड़े पैमाने पर की गई खरीदारी से व्यापारियों में खुशियों का माहौल देखा गया । नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय शमसाबाद की तरफ से साफ सफाई व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया मंदिरों के आसपास साफ-सफाई व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई लाइट व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स को नगर में भ्रमण करते हुए देखा गया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]