मतदाताओं को रिझाने में जुटे जीतू व उनके समर्थक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रुखाबाद :- नगर निकाय चुनाव अप्रैल माह में होने की आशा जागी जिसे नगर के चेयरमैन पद के दावेदारों में जोड़ तोड़ से सरगर्मी दिखने लगी है। नगर पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी से संभावित प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य कुंवरजीत सिंह राजपूत ने अपनी पत्नी ममता राजपूत को मैदान में उतार रहे हैं। जिससे शमसाबाद की जनता का मनोबल और बढ़ गया है हमेशा जनता के प्रति सुख दुख में खड़े रहने वाले एवं युवाओं के दिल की धड़कन जैसी सोच रखने वाले नगर पंचायत प्रत्याशी पति कुंवरजीत राजपूत ने एक टीम जीतू भैया के नाम से खड़ी की है । जो कि हर गली मोहल्ले में जाकर जनसंपर्क कर जनसमस्याओं का हाल जानकर एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती है। बुधवार को इस टीम ने पूरी कस्बा क्षेत्र के दुकान – दुकान पर जाकर दुकानदारों को नवरात्र एवं रमजान पर्व को ध्यान रखते हुए कैलेंडर वितरित किए जो कस्बा क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बना हुआ है जिससे विपक्षियों में हलचल मच गई है।
रिपोर्टर – महेश वर्मा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

