नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूर्य उपासना उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर राष्ट्र के लिए मंगल कामना की – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सूर्य उपासना उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर राष्ट्र के लिए मंगल कामना की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-     कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा विक्रम संवत दो हजार अस्सी भारतीय नववर्ष के प्रथम दिन सूर्य उपासना के साथ राष्ट्र के लिए मंगल कामना की ।
बुधवार को संस्था के पदाधिकारियों ने पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम गंगा तट पर गंगा स्नान कर विक्रम संवत दो हजार अस्सी भारतीय नव वर्ष के प्रथम दिन सूर्य उपासना उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर राष्ट्र के लिए मंगल कामना की ।
प्रांतीय महामंत्री सुरेंद पाण्डेय ने कहा कि सूर्य की पहली किरण मानव जीवन में उजाला भरे इसी विचार के साथ नवसंवत्सर के प्रथम दिन हम सब राष्ट्र के मंगल कामना करते हैं । आज के दिन से ही प्रकृति अपना श्रृंगार करना शुरू करती है कहा जाता है आज के ही दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। हिंदू पंचांग के अनुसार आज से मां दुर्गा की आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है आज के ही दिन भगवान झूलेलाल का अवतरण हुआ था इनके अतिरिक्त भी अन्य कारण हैं।
अध्यक्ष दीपक रंजन सक्सेना ने कहा हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति और सनातन परम्परा का प्रतीक है। प्रांतीय प्राचीन कला विधा संयोजक अखिलेश पाण्डेय ने कहा हमें अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए ।
प्रांतीय विभाग संयोजक आदेश अवस्थी ने कहा कला,साहित्य और संगीत की त्रिवेणी रहे अपरा काशी फर्रुखाबाद का इतिहास बेहद पुराना है यह नगर ऋषि मुनियों की तपो भूमि रही है, उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा नब्बू ने सभी का तिलक कर भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सचिव अरविंद दीक्षित, रविंद्र भदौरिया,दिलीप कश्यप, प्रवेश वर्मा “प्रीतू” मोहित मिश्रा,मोहन शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]