नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आरोग्य मेले में 30 मरीजों का हुआ परीक्षण – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आरोग्य मेले में 30 मरीजों का हुआ परीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद/फर्रूखाबाद :-   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार के निर्देशानुसार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शमसाबाद डॉ राणा प्रताप के कुशल संचालन में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में आयोजित किया गया। जिसका स्थलीय औचक निरीक्षण 10 बज कर 30 मिनट पर डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर मैडम कंचन वाला और उनके साथ जिला मनोचिकित्सक काउंसलर मैडम दीप्ति जी के द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला फैजबाग में लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली एवं मैडम कंचन वाला ने स्वयं अपनी रक्तचाप की जांच भी कराई स्वास्थ्य मेले में मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत को परखा और अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर देखा गया और सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रक्तचाप की जांच सी एच ओ मनीषा यादव द्वारा मधुमेह की जांच लैब टेक्नीशियन लोकेंद्र कुमार द्वारा और मरीजों को सभी प्रकार की दवाइयों का वितरण फार्मेसिस्ट वीरेंद्र राजपूत द्वारा और महिला चिकित्सक डॉ कल्पना कटियार द्वारा मरीजों को देखा गया और ए एन एम द्वारा परिवार नियोजन की जानकारी महिला लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही है मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में आशा बहू को अधिक से अधिक लाभार्थियों को को बुलाकर लाने और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया उपस्थित एएनएम निर्मला तिवारी सोनिया देवी सुमन वार्ड बॉय राजेश उपस्थित रहे आशा बहुएं मधु नंदरानी उर्मिला लौंगश्री प्रेमलता उषा ने राजकीय कार्य में योगदान दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]