नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रोडवेज बस व बुलेरो में टक्कर, तीन घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रोडवेज बस व बुलेरो में टक्कर, तीन घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद/फर्रुखाबाद :-   फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस बोलेरो से टकराई तीन घायल दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर आधे घंटे तक जाम के हालात। सूचना के बाद पुलिस मौके पर जाकर जाम खुलवाया। तीन लोग घायल बोलेरो सवार लोग फर्रुखाबाद जा रहे थे ।

बुधवार को कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग ग्राम धम गामा झन्ना खार बार्डर के निकट फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक रोडवेज की बस की कंपिल से फर्रुखाबाद जा रही बोलेरो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना के बाद कार में सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए जबकि कार में कुल पांच लोग सवार थे और बीमार व्यक्ति के साथ दवाइयां लेने जा रहे थे। दोनो वाहनों की भिड़ंत के बाद मुख्य मार्ग पर जाम जैसे हालात हो गए आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही दुर्घटना की सूचना पर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ हो गई इस दौरान कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फैजाबाग पुलिस मौके पर पहुंची तथा दुर्घटना की जांच पड़ताल की बुलेरों कार को हटाए जाने के लिए टैक्टर की व्यवस्था की गई तब जाम खुलवाया जा सका बोलेरो संख्या यूपी 83 ए ए 7057 कार के चालक सुनील कुमार पुत्र ओमकार निवासी ग्रासपुर थाना कंपिल ने बताया कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम इकलहरा निवासी राजेश्वर पुत्र राम सिंह मुनेंद्र पुत्र स्पेक्टर सिंह निवासी इक लहरा थाना कंपिल घायल हुए है कार सवार लोग दबाइयो के लिए पांचाल घाट फर्रुखाबाद जा रहे थे साथ ही यही के निवासी सफदर पुत्र अली मोहम्मद भी कार में सवार थे दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई लोग जाम में फस कर हलकान होने लगे कई लोगों ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली कुछ लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के सहारे बोलेरो को खिंचवा कर जाम खुलवाया बताया गया है बताया गया है बस संख्या यूपी 78एच टी 4211 जिसे चालक राजीव कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी शेरपुर गुलरिया थाना कलान जनपद शहजानपुर चला रहा था बस तथा बुलेरो कार को कस्बा पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया दोनों वाहन पुलिस चौकी फैजबाग लाए गए कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त बस फर्रुखाबाद चली गई बताया गया है दस्तावेजों की आमने-सामने भिड़ंत में बोलेरो कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई उधर बोलेरो कार से रोडवेज के बीच हुई दुर्घटना के संबंध में जब स्थानीय पुलिस से जानकारी की गई तो पुलिस का कहना था दोनों पक्षों द्वारा आपसी समझौता कर लिया गया समझौते के बाद वाहन दोनों वाहन चले गए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]