आबादी से हटाकर किसी अन्य स्थान पर खोला जाए शराब का ठेका ग्रामीणों ने जताया विरोध
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रुखाबाद :- आबादी के पास धार्मिक स्थल सरकारी स्कूल होने के बावजूद भी खुल रहे शराब के ठेके का मोहल्ले वासियों ने किया विरोध लिखित ज्ञापन उप जिलाधिकारी शराब का ठेका दूसरी जगह स्थानांतरण करने की उठाई मांग।
फैज बाग चौराहा के निकट स्थित ग्राम कुंइया खेड़ा के ग्रामवासी अनिल कुमार देवेश कुमार श्याम पाल लालाराम विकास सहित 15 से अधिक ग्राम वासियों ने हस्ताक्षर युक्त विज्ञापन संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी संजय कुमार को सौंपा जिसमें कहा गया है कि उनके मोहल्ले में शराब की दुकान खुल रही है जबकि धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों से 100 मीटर की दूरी तथा आबादी क्षेत्र से हटकर इन दुकानों को खोला जाना चाहिए जिससे कि मोहल्ले वासी के युवाओं व महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित ना हो सके इसलिए खुलने वाले शराब के ठेके आबादी क्षेत्र से हटाकर किसी अन्य जगह पर स्थानांतरण किया जाए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

