मसूरी देहरादून मार्ग झील के पास कार खाई में गिरी, फर्रूखाबाद के 7 लोग घायल देहरादून हायर सेंटर रेफर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मसूरी/ फर्रूखबाद :- मसूरी देहरादून मार्ग मसूरी झील के पास एक कार यूके 07 टीबी 6787 अनियंत्रित होकर गहरी में जा गिरी कार में सवार सात लोग गंभीर रूपसे घायल हो गए। मसूरी पुलिस फायर सर्विस भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, एसडीआरएफ के जवानों के ग्जतना स्थल पर पहुंच गए जिनकी मदद के लिए स्थानीय लोगो ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में से घायल लोगों को निकालकर 108 एंबुलेंस से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय भेजा गया । जहां से सभी घायलों को प्रथम उपचार के बाद देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मसूरी देहरादून मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें सवार 7 लोग में से 2 महिलाएँ 4 पुरुष और एक बच्चा मौजूद था कि जिसमें वाहन चालक कमाल खान देहरादून का निवासी है सभी सात लोग (1) नरेश जैन पुत्र स्व० प्रेम चन्द जैन (2) अनुभव जैन पुत्र नरेश जैन (3) सुधा जैन पत्नी नरेश जैन (4) ज्ञायन जैन पुत्र नरेश जैन ( 5 ) मेघा जैन पत्नी ज्ञायन जैन (6) देवांग पुत्र ज्ञायन जैन कस्बा कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं सभी लोग सुबह के समय देहरादून से टैक्सी लेकर मसूरी घूमने के लिए आ रहे थे जैसे ही मसूरी झील हनुमान मंदिर के समीप कार अचानक से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी मसूरी पुलिस फायर सर्विस भारतीय तिब्बत पुलिस बल एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर चालक की गंभीर हालत को देखकर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया वहीं अन्य घायलों को भी देहरादून हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। घायलों में 2 साल का मासूम बच्चा भी है जिसको मामूली रूप से चोट आई है। स्थानिये लोगों ने बताया की घटना वाहन की स्पीड ज्यादा होने की वजह से कर खायी में जा गिरी जिससे सभी लोग घायल हो गए कार मोड पर अनियंत्रित हो गई और गहरी जोधपुर खाई में जा गिरी मसूरी पुलिस एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया
कि घटना की जांच की जा रही है घायलों का इलाज मसूरी के उप चिकित्सालय में किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर काफी गहरी खाई होने के कारण घायलों को पुलिस बल ,फायर सर्विस, आईटीबीपी / एसडीआरएफ सीपीयू मोबाईल द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से खाई में उतरकर स्ट्रेचर व आपदा उपकरणों से बांध कर खाई में गिरे वाहन में फंसे 7 लोगों जिनमें से चार पुरुष दो महिलायें व एक 02वर्षीय छोटा बच्चा शामिल थे व गम्भीर रूप से घायल थे रेस्क्यू कर
खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाकर 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भिजवाया गया। जहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल देहरादून रैफर कर दिया गया। पुलिस रेस्क्यू टीम की स्थानीय
लोगों ने सराहना की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

