बाइक सवारों की आमने सामने भिड़ंत में एक की हालत गंभीर दूसरा मौके से फरार,
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रूखाबाद:- बाइक सवारों की आमने सामने भिड़ंत में एक की हालत गंभीर दूसरा मौके से फरार,गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए फैजबाग से कायमगंज भेजा गया।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर निवासी रंजीत पुत्र रामकिशन शनिवार को किसी कार्य से बाइक द्वारा फर्रुखाबाद गया था शाम चार बजे के करीब बाइक सबार फर्रुखाबाद से कायमगंज जा रहा था । कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग कस्बा फैजबाग स्थित पशु बाजार के निकट गुजरते समय एक अन्य बाइक सवार से भिड़ंत हो गई इस दुर्घटना में बाइक सबार रंजीत कुमार रूप से घायल हो गया तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई बताया गया है। दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया दुर्घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो । इससे पहले दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक सहित फरार हो गया। लोगों की भीड़ ने घायल को कस्बे के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के इनकार करने पर घायल बाइक सवार को कायमगंज भिजवा दिया। भीड़ में कुछ लोगों ने बताया बाइक सवार के बताए गए पते पर फोन द्वारा दुर्घटना की सूचना दे दी गई तथा घायल को उपचार हेतु कायमगंज भिजवा दिया गया।
रिपोर्टर – महेश वर्मा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

