नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चोरों ने नगदी सहित हजारों का माल उड़ाया – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

चोरों ने नगदी सहित हजारों का माल उड़ाया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद/फर्रूखाबाद :- परचून की दुकान का टीन शेड काटकर अज्ञात चोरों ने नगदी सहित हजारों का माल उड़ाया घटना के बाद घर परिवार में कोहराम,सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच पड़ताल जारी,चोरी की घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों में दहशत।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मंझना निबासी अमित कुमार शुक्ला पुत्र स्व अशोक कुमार शुक्ला की मंझना कस्बे में परचून की दुकान है । बीते दिवस की शाम रोज की भांति परचून की दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था। शनिवार की सुबह जब दुकान को ब्यबसाई द्वारा दुकान को खोला गया तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । क्योंकि दुकान के ऊपर पड़े टीन सेट को अज्ञात चोरों द्वारा काट चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिसे देख व्यवसाई की चीख निकल गई परचून बिक्रेता की चीख- सुनकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई दुकान के अंदर बिखरे समान का नजारा देख हर कोई आश्चर्य जताते हुए अज्ञात चोरों को कोस रहा था। आखिर अज्ञात चोरों ने दुकान के ऊपर पड़े टीन सेट को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था व्यवसाई के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा टीन सेड काटकर चोरी की घटना की सूचना नवाबगंज थाना पुलिस को दी गई उन्होंने यह भी बताया सूचना नबाबगंज थाना पुलिस को दी गई पुलिस आएगी या पता नहीं पता नहीं परचून व्यापारी के अनुसार चोरी की घटना में साबुन के गत्ते घी के गत्ते रिफाइन के गत्ते तथा परचून का अन्य सामान तथा लगभग30 हजसर की नगदी कटे पिटे नोट आदि चोरी कर लिया गया ब्यापारी के अनुसार चोरी की घटना में लगभग एक लाख का नुकसान का अनुमान है कस्बे के लोगो के अनुसार कोई 10 दिन पूर्व इसी बाजार में अज्ञात चोरों द्वारा एक ज्वेलर्स की दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था इस चोरी की घटना में हजारों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए गए थे कस्बे में चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है फिलहाल पीड़ित परचून विक्रेता द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ नवाबगंज थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई उधर नबाबगंज थाना पुलिस का कहना था चोरी की सूचना मिली थी पुलिस को भेजा गया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]