नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 140 जोड़ो का पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

140 जोड़ो का पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :-  क्रिश्चियन ग्राउंड फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत धूम धाम से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव समाज कल्याण अधिकारी आदि ने नव वर वधु पर पुष्प वर्षा कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये उनका विवाह सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी भी सरकार ने ली है। इस योजना के माध्यम से वर्ष 2017-18 से वर्ष अब तक 2209 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है। जिसमें ग्यारह करोड छब्बीस लाख उनसठ हजार रूपए की धनराशि व्यय की जा चुकी है। प्रत्येक कन्या के विवाह पर शासन द्वारा रू0 51000.00 प्रति जोड़े पर व्यय किये जाने की व्यवस्था की गई है। जिसमें रू0 35000.00 कन्या के बैंक खाते मे तथा रू0 10000.00 की उपहार सामग्री जिसमें चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, वर एवं कन्या के लिये वस्त्र एवं वर्तन आदि उपहार स्वरूप प्रत्येक विवाहित जोड़े को दिये जाते हैं। इसके अतिरिक्त रू0 6000.00 प्रति जोडे के आयोजन पर व्यय किया जाता है। जिसमेें पांडाल, फर्नीचर, सजावट, फोटोग्राफी, खानपान आदि की व्यवस्था की जाती है। यह योजना ऐसे निर्धन परिवारों के लिये है, जिनकी पुत्रियों की आयु 18 से अधिक है तथा अपनी पुत्री के विवाह करने में आर्थिक कठिनाई महसूस करते हैं। उनके लिये यह योजना वरदान सावित हो रही है। आज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का यह अवसर अत्यन्त खुशी एवं उत्साह से भरा हुआ है कि इन कन्याओं के सामूहिक विवाह के अवसर पर कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं पत्रकार बन्धुओं की उपस्थिति में यह पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया जा रहा है। इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु यह भी है कि इसमें अविवाहित कन्याओं के विवाह कराने के साथ-साथ विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओ को भी लाभान्वित किया जाता है। आज जनपद फर्रूखाबाद में अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, फर्रूखाबाद के माध्यम से सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें कुल 140 जोडो का विवाह सम्पन्न हो रहा है। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर इस सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी वर-वधू को मैं बधाई देता हूं तथा उनके सुखमय जीवन की कामना करता हूं।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका फर्रुखाबाद खंड विकास अधिकारी नवाबगंज खंड विकास अधिकारी कमालगंज आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]