नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिजली व्यवस्था ठप करने की साजिश में 13 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बिजली व्यवस्था ठप करने की साजिश में 13 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद : –  132 केवीए बिजली घर से राजेपुर अमृतपुर क्षेत्र के चार उपकेंद्रों को जाने वाली 33 केवीए की लाइन में फाल्ट कर बिजली व्यवस्था ठप करने की साजिश करने वाले संविदा पर तैनात 13 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। मुख्य अभियंता मामले की जांच करवा रहे हैं। अन्य कर्मचारियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।अमृतपुर में दो उपकेंद्र संचालित हैं। जिसमें अमृतपुर व तहसील शामिल हैं। इन दोनों उपकेंद्रों पर अतुल कुमार, विकास शुक्ला, अश्वनी दीक्षित, शेर सिंह व माेहित कुमार तैनात हैं। इसके अलावा राजेपुर में पवन श्रीवास्तव, यादवेंद्र सिंह, सुभाष, राजेश व संजीव और सलेमपुर में धीरेंद्र सिंह व विनीत कुमार सिंह, हर्षवर्धन सिंह की तैनाती है।33 केवी लाइन में फाल्ट पर संस्था के सुपरवाइजर को मामले में जांच के आदेश दिए थे। इन कर्मचारियों ने सहयोग न कर आरोप प्रत्यारोप लगाए। रिपोर्ट मिलने के बाद अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने कर्मचारियों की संविदा समाप्त करने के लिए प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है।मुख्य अभियंता असलम हुसैन ने बताया कि इन सभी कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गयी है। इनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों को नियुक्त किए जाने का आदेश दिया गया है।कार्यदायी संस्था भारत इंटरप्राइजेज के सुपरवाइजर गौरव द्विवेदी ने बताया कि 13 कर्मचारियों को हटाकर इनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी रख तैनात कर दिए गए हैं। काम पर वापस न आने वाले संविदा पर तैनात अन्य कर्मचारियों को भी हटाने के लिए चिह्नित किया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]