शिवतेरस पर जलाभिषेक कर भोले बाबा से मांगी मनौतियां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद /फर्रुखाबाद :- चैत्र मास की महा शिव तेरस के पावन पर्व पर ऐतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर मैं शिव भक्तों की भारी भीड़ भाड़ रही ढाई घाट गंगा नदी में स्नान करके भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु लोगों ने गंगाजल से भगवान शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा विधि विधान से पूजा अर्चना करके भोलेनाथ के दर्शन किए और मंदिर की चौखट पर माथा टेक कर मन्नते मांगी दो दिवसीय चौमुखी महादेव मंदिर के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर थानाध्यक्ष ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर बेलपत्र धतूरा भांग गांजा गंगाजल शहद देसी घी दूध दही मिष्ठान चढ़ाया तथा भोलेनाथ की आरती उतार कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की इस दौरान भगवान भोलेनाथ के शिव लिंगो को भक्तों रूप से सजाया गया था मंदिर परिसर को भी डेकोरेशन की किरणों और विद्युत की झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया था मंदिर में श्रद्धालुओं ने होली भजन गाय मेले में मिष्ठान चाट पकौड़ी एवं सौंदर्य सामग्री और घरेलू सामग्री की दुकानें लगी थी बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगे थे श्रद्धालुओं ने मेले में चाट पकौड़ी खाक र लुत्फ उठाया महिलाओं ने मेले में समुंदरी सामग्री खरीदी तथा बच्चों ने झूला झूल का लुफ्त उठाया भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना उगरपुर निवासी उमाशंकर अग्निहोत्री ने कराई मंदिर के पुजारी संजय गिरी ने बताया कि यह मंदिर राजा खो र ने बनवाया था यह मंदिर 150 वर्ष पुराना है यहां पर आने बालों की मनोकामना भोलेनाथ पूर्ण करते हैं यहां पर 2 दिन मेला लगता है रात में भगवान भोले की सिंगार पूजा होती है विधि विधान के साथ की जाती है इस मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु कावड़ लेकर आते हैं और गंगा जल चढ़ाते हैं विशाल मेला लगता है जिसमें आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें लेकर आते हैं पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच मेला लगता है थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी अपने सहयोगियों के साथ मेले की सुरक्षा व्यवस्था देखते हैं मेले की देखरेख में भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता उनके पिता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता शैलेंद्र रस्तोगी राजकुमार शर्मा गौरव सक्सेना उमेश गुप्ता सुनीता बाथम शिवम सक्सेना गोलू गुप्ता मनोज गिरी सुरेश चंद यादव संजीव कुमार यादव शशीकांत गिरी गोस्वामी आशु राजपूत रविंद्र वर्मा अरविंद वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

