नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद
हिंदू पंचांग के अनुसार कल यानी 22 मार्च 2023, बुधवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रमुख नौ स्वरूपों की उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा का विधान है।

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बुधवार को जनपद के प्रसिद्ध मंदिर में सुबह-सुबह ‘आरती’ की गई। भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। चैत्र नवरात्रि का पहला दिन चंद्रमा के ‘शुक्ल पक्ष’ यानी पूर्णिमा चरण के दौरान आता है। देवी दुर्गा की स्तुति करने के लिए नौ दिनों के दौरान किए जाने वाले अनुष्ठान प्रत्येक दिन अलग-अलग होते हैं। यह भगवान राम के जन्मदिन का भी प्रतीक है, जो आमतौर पर नवरात्रि उत्सव के दौरान नौवें दिन पड़ता है, इसलिए इसे राम नवरात्रि (राम नवमी) के रूप में भी जाना जाता है।चैत्र नवरात्रि शुरू हो गए हैं। आज से नौ दिन तक मंदिरों और घर-घर में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग शक्ति स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मुंबई के प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर में भी नवरात्रि के पहले दिन माता की विशेष आरती की गई। बता दें कि इस बार नवरात्रि को लेकर लोगों में काफी उत्‍साह नजर आ रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]