स्वयं सेवक गरजते हैं तो इतिहास बदल देते हैं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ
कायमगंज/फर्रूखाबाद
विद्या मंदिर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन ग्राम घसिया चिलौली में किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सीओ सोहराब आलम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के द्वारा युवाओं को ग्रामीण परिवेश से जोड़कर गांव के समग्र विकास की योजना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबन्धक अरबिन्द गोयल ने संबोधित करते हुए बताया कि स्वयंसेवको की देश के विकास में भूमिका एवं पर्यावरण संरक्षण तथा सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करे के लिए प्रोत्साहित किया। उहोंने इस बात पर जोर दिया कि यह विशेष शिविर छात्र/छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास करेगा। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डा0 तेजपाल सिंह ने अपी कविता बिजली जब चमकती है आकाश बदल देती है। आंधी जब चलती है,दिन रात बदल देती है। जब राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक गरजते हैं तो इतिहास बदल देते हैं। के माध्यम से प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित किया। साथ ही व्यक्तित्व विकास करे और सेवा की भावरना को निखारने पर बल दिया। सभी स्वयं सेवको को समाज के प्रति अपने दायित्वों के बारे मं अबगत करया। प्रो0 कुलदीप कुमार आर्य ने आए हुए आगन्तुको को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा0श्या मिश्रा ने किया। इस अवसर पर रमेश रस्तोगी प्रवक्ता,मनोज वर्मा,शुभम यादव,नितेश भारद्वाज,सुखदेव,मुकेश भारद्वाज सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

