नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आम के पेड़ों में लहलहाने लगा बौर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आम के पेड़ों में लहलहाने लगा बौर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  आम की बागों में इन दिनों बौर लहलहाने लगे हैं। जिसको देख बागवान गदगद हैं। मौसम ने साथ दिया और किसानों की ओर से सावधानी बरती गई तो फिर इस बार फलों का राजा आम खूब धमाल मचाएगा। बस आवश्यकता किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की।वर्तमान में आम के साथ लीची के पेड़ों में मंजरों (बौर) के आने का सिलसिला निरंतर जारी है। क्षेत्र में प्राय: आम और लीची के पेड़ों में मंजर फरवरी के द्वितीय सप्ताह से आने लगता है, हालांकि मंजरों के आने का यह गतिविधि आम और लीची के विभिन्न प्रजातियों एवं उस समय से जुड़ा तापक्रम पर भी निर्धारित होता है। मार्च के दूसरे सप्ताह में कई जगहों पर बागों में पेड़ों पर बौर लदे दिखाई दे रहे हैं जो आगे बेहतर लाभ की स्थिति के संकेत हैं।

कैसी बरतें सावधानी

इस समय आम और लीची के बागों में हरगिज सिचाई न करें। यदि किसान इस समय बागों में सिचाई करेंगे तो उन्हें फायदा के बजाए भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आम और लीची के फलों को गिरने से रोकने के लिए जब दाना मटर के बराबर हो जाए तब प्लानोफिक्स दवाई एक एमएल 3 लीटर पानी के साथ घोलकर पेड़ों पर छिड़काव करना चाहिए। जब पेड़ों पर फल लग जाए तब किसानों को सिचाई प्रारंभ करनी चाहिए।

क्या कहते हैं कृषि के जानकार

कृषि विज्ञान के जानकार शिक्षक संजीव कुमार गंगवार कुमार कहते हैं कि इस समय किसान विशेष ध्यान दें। मिलीबग कीट पेड़ पर न चढ़े इसके लिए तनों को चारों तरफ पालिथीन बांध दें। वैसे इस कीट के प्रबंधन के लिए किसानों को दिसंबर और जनवरी माह में ही सतर्कता बरतनी चाहिए थी। यदि पूर्व में किसानों ने ऐसा नहीं किया और कीट पेड़ पर चढ़ गए हैं, इसके लिए डाईमेथोएट 30 ई.सी. या क्विनालफास 25 ईसी दवाई का 1.5 एम एल दवा मात्रा प्रति लीटर पानी में घोलकर पेड़ और डालियों पर छिड़काव करें। ध्यान रहे कि बौर निकल जाने के बाद एवं जब तक मटर समान दाना नहीं बन जाता है किसी प्रकार का कोई भी रासायनिक दवा का छिड़काव नहीं करना चाहिए।

किराये पर आम का बाग लेकर व्यापारी अच्छे कमाई की उम्मीद लगाए हुए हैं। बौर आने से पहले ही वह बाग मालिकों से मिलकर सौदा तय कर लेते हैं और फलों की बिक्री के बाद उन्हें भुगतान करते हैं। दवाओं की छिड़काव के साथ बाग में नमी बनाए रखना और रखवाली सब इन्हीं के जिम्मे रहता है। इस बार आम के पेड़ बौर से लद गए हैं जिससे कारोबार करने वालों को उम्मीद है कि वह इस बार बेहतर मुनाफा प्राप्त करेंगे।

पिछले वर्ष आम की पैदावार पर मौसम की मार से पैदावार कम होने पर ऊंची कीमतों के कारण फलों के राजा का लोग भरपूर स्वाद नहीं ले पाए थे। जानकारों का कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए उचित प्रबंधन, सिचाई और कीटनाशकों का छिड़काव चरणबद्ध तरीके से करना जरूरी है। तहसील क्षेत्र में कई गांव में स्थित आम के बगीचों को लाखों रुपये खर्च कर बाग मालिकों से व्यापारी खरीदारी करते हैं। किसान भाई बताते हैं कि हमने 25 बीघा आम का बागीचा दो लाख रुपये पर खरीदा है। पिछले साल मौसम की वजह से नुकसान हुआ था, लेकिन लगता है इस बार नुकसान की भरपाई हो जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]