नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तहसील दिवस में महिला नें खुद पर डाला पेट्रोल,मचा हड़कंप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

तहसील दिवस में महिला नें खुद पर डाला पेट्रोल,मचा हड़कंप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- (vnewslive24) :-  तहसील सदर में चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में पंहुची वृद्धा नें अधिकारियों के वार्ता के बाद खुद पर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर मौजूद होमगार्ड नें महिला को पकड़ लिया ।महिला के पेट्रोल डाल लेनें की खबर दे अधिकारियों के होश उड़ गये। महिला को पुलीस नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

वृद्धा को समझाते अधिकारी
वृद्धा को समझाते अधिकारी

तहसील सदर के कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम पिपरगाँव जनवरी बेगम पत्नी अल्लादीन नें तहसील दिवस में पंहुच कर शिकायत की। जिसमे बताया कि उसके घर के बाहर भूमि पर ग्राम प्रधान कुंतेश यादव जबरन सरकारी सड़क बनवा रहा है । जबकि उसका भूमि को लेकर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीएम गजराज सिंह से शिकायत करने के बाद महिला तहसील सभागार से बाहर निकली और शाल में लेकर आयी पेट्रोल को उसने अपने ऊपर डाल लिया। यह देखकर मौके पर मौजूद होमगार्ड प्रवेश कुमार नें महिला के हाथों से बोतल छीन ली। इसके बाद एसडीएम सदर गजराज सिंह, सीओ सिटी प्रदीप कुमार व तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय नें वृद्धा से वार्ता की। एसडीएम नें मौके पर जाकर जाँच की ।
एसडीएम सदर गजराज सिंह ने बताया की सड़क आबादी की भूमि पर बन रही थी वह खुद मौके पर गये थे। महिला के भाई आदि की आपसी सहमति से सड़क निर्माण करा दी गयी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]