नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा ने विजय दिवस मनाया – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा ने विजय दिवस मनाया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- श्री काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा 3390 के बैनर तले रविवार को काकुत्स्थ विजय दिवस मनाया गया। यह आयोजन ग्राम रशीदपुर मई में काकुत्स्थ संजय सक्सेना के आवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के बुजुर्ग अमर सिंह व महेंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय सक्सेना व जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना ने पूरे जनपद में काकुत्स्थ विजय दिवस मनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया । कार्यक्रम से पूर्व सभी सम्मानित समाज की महिलाओं व पुरुषों के द्वारा श्री काकुत्स्थ महाराज व संत शिरोमणि श्री नामदेव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। जिलाध्यक्ष काकुत्स्थ विनोद सक्सेना ने कहा कि हिन्दू दर्जी शब्द को सम्मान दिलाने के लिए हमारे समाज के बुजुर्गों ने बरसों सरकार से पत्र व्यवहार किया और मुकदमा तक दर्ज किया, तब जाकर 1997 में काकुत्स्थ की मान्यता मिली। बताया कि हाईकोर्ट से सितंबर 1997 में आदेश प्राप्त हुआ, इसीलिए विजय दिवस मनाया जाता है। इस दौरान विश्राम सिंह संजय हरिओम विकास बृजेश सक्सेना सुरजीत सिंह अवधेश सिंह प्रदीप कुमार अजय पाल सिंह सुरेश चंद्र सक्सेना रजनीश कुमार सुनील कुमार सुमन देवी रीता देवी शकुंतला देवी कुसुम देवी आरती देवी सरिता देवी बिट्टन देवी रामबेटी पान कुमारी देवकी देवी अन्नपूर्णा देवी नंद की देवी रामादेवी ज्योति देवीआदि लोगों मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]