नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्लॉक में बाबू बने सफाई कर्मियों पर जिम्मेदार मेहरबान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

ब्लॉक में बाबू बने सफाई कर्मियों पर जिम्मेदार मेहरबान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गांवों में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। अधिकांश सफाईकर्मी बाबू बन गए हैं ऐसे में गंदगी पूरी तरह से बेकाबू होती जा रही है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई थी। अधिकारियों की उदासीनता के चलते अब गांवों में सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं। अनेक सफाई कर्मियों को अफसरों ने अपने दफ्तरों से अटैच कर रखा है। कई से तो बाबूगीरी का काम लिया जा रहा है। 2023 में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने के विशेष सचिव ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच के निर्देश भी दिए थे।
गांवो की नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अधिकतर सफाईकर्मी प्रधान के घर या स्कूल के आसपास सफाई कर वापस लौट जाते हैं। कई सफाई कर्मचारी अधिकारियों के यहां बाबूगिरी का काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ग्राम नसरुल्लापुर में तैनात सफाई कर्मचारी चंद्रकांत तो अपने आपको ब्लॉक का बाबू मानकर ही बाबूगिरी का काम करता है, इतना ही नहीं जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर धन उगाही कर अधिकारियों की छवि धूमिल करने में लगा है। कई गांवों में सफाई कर्मचारियों की मनमानी के चलते गांवों में बीमारियां फैल सकती हैं। गांव के सरकारी स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र गंदगी से पटे हुए हैं। कायमगंज ब्लॉक में 87 ग्राम पंचायत हैं जिनमें से कुछ ही ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। जबकि कई गांवों में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]