नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूबेदार को दी पुत्र ने मुखाग्नि, गूंजे भारत माता के उदघोष – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सूबेदार को दी पुत्र ने मुखाग्नि, गूंजे भारत माता के उदघोष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद / मेरापुर :- रैंक नायब सूबेदार सुनील कुमार एलओसी पर पानी टैंक फटने से शहीद हो गये थे। सीएम योगी के निर्देश पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने उनके परिजनों को 50 लाख की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया। शहीद के परिजनों ने देश के लिए अपने प्राण गवाने वाले लाल को याद कर भावुक हुए। लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाये।Vnewslive24
विकास खंड मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम दुल्लामेई निवासी राजबहादुर के पुत्र 35 वर्षीय नायब सूबेदार सुनील कुमार प्रजापति 71 इंजीनियर रेजीमेंट लेह के चुम्माथांग इलाके में तैनात थे। 16 फरवरी को वह साथी जवान के साथ कैंप से निकले। पास में ही स्थित पानी की टंकी में अचानक विस्फोट होने से दोनों घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुनकर साथी बाहर निकले। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। बुधवार को उनके शव का सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गाँव में ही अंतिम संस्कार किया गया।शहीद सुनील के अंतिम दर्शन करनें के लिए भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई। सांसद मुकेश राजपूत,बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्त,जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,भोजपुर विधायक नागेद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी सुभाष चद्र प्रजापति,सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, संकिसा चेयरमैंन प्रतिनिधि राहुल राजपूत आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद सुनील की पत्नी रेखा को 35.00 लाख व शहीद के पिता राज बहादुर को 15.00 लाख की चेक प्रदान की गयी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]